धमतरी।छत्तीसगढ़ में पहली बार धमतरी जिले से स्थानीय राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म RIDZEE की शुरुआत होने जा रही है।कंपनी की टीम ने ऐप की विशेषताओं और योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि 15 जुलाई से धमतरी, रायपुर और दुर्ग में RIDZEE की सेवाएं औपचारिक रूप से शुरुआत की जाएंगी। इसके माध्यम से शहरवासियों को एक ही मोबाइल ऐप पर Bike, Auto, Cab और Parcel बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
प्रेसवार्ता में बताया गया कि RIDZEE का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक, किफायती और भरोसेमंद परिवहन सेवा उपलब्ध कराना है। कंपनी का दावा है कि यह केवल एक राइड बुकिंग ऐप नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का नया माध्यम भी बनेगा।अधिक से अधिक ड्राइवर पार्टनर्स को प्लेटफॉर्म से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक आय का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी के फाउंडर्स हरजिंदर सिंग छाबड़ा ने बताया कि धमतरी में लॉन्च के अवसर पर यात्रियों के लिए विशेष शुरुआती ऑफर्स और ड्राइवर पार्टनर्स के लिए आकर्षक जॉइनिंग बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे।आने वाले समय में RIDZEE की सेवाओं का विस्तार छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों और कस्बों तक करने की योजना है।टीम के अनुसार ऐप की सबसे बड़ी खासियत सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा, पारदर्शी किराया, तेज और आसान बुकिंग, स्थानीय ड्राइवरों को प्राथमिकता तथा बेहतर ग्राहक सेवा होगी। इससे यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन मिलेगा, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।कंपनी ने धमतरी की जनता, प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए नागरिकों से RIDZEE ऐप डाउनलोड कर स्थानीय स्तर पर विकसित इस पहल का समर्थन करने की अपील की है। कंपनी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म भविष्य में छत्तीसगढ़ के परिवहन क्षेत्र में एक नया विकल्प बनकर उभरेगा।