धमतरी पुलिस चोरी के मामले का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से चोरी के गहनों को जब्त किया गया है। तीन अगस्त की रात को अज्ञात चोर सूने मकान में घूसकर आलमारी में रखे सोने की चैन, सोने की अंगूठी एवं करीब दो लाख 29 हजार रुपये नगदी साफ कर दिये।
धमतरी पुलिस चोरी के मामले का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से चोरी के गहनों को जब्त किया गया है। भावेश जैन ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन अगस्त की रात को अज्ञात चोर उसके सूने मकान में घूसकर आलमारी में रखे सोने की चैन, सोने की अंगूठी एवं करीब दो लाख 29 हजार रुपये नगदी साफ कर दिये।
विज्ञापन
रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 331(4), 305(ए), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण। गवाहों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी के जेवरात को बेचने की फिराक में महिमा सागर वार्ड, शराब भट्टी रोड क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों की पहचान गोपाल कृष्णा यादव उर्फ बिक्कू (21 वर्ष), निवासी शांति कॉलोनी चौक, धमतरी और ललित सोना (28 वर्ष), निवासी महंत घासीदास वार्ड, जालमपुर, धमतरी के रूप में हुई,जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों से चोरी किए गए सोने की चैन,सोने की अंगूठी,नगदी रकम लगभग कुल 2 लाख 10 हजार 300 रूपये बरामद कर जब्त किया गया।