छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्कूटी की डिक्की में पांच लाख निकले। आंख में मिर्ची का पाउडर डालकर डिक्की में रखे पैसे लूट लिए।
धमतरी के ग्राम अमेठी के पास 5 लख रुपए से ज्यादा की लूट करने वाले दो आरोपियों को साइबर और अर्जुनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि बालक राम साहू अपने स्कूटी के डिक्की में 5 लाख 13 हजार रुपये रखकर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
तभी ग्राम अमेठी के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और आंख में मिर्ची का पाउडर डालकर डिक्की में रखे पैसे को लूट कर ले जाने की रिपोर्ट 25 जनवरी 2023 को दर्ज कराई थी।
जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान मुखबीर के सूचना के आधार पर अंकित पंसारी निवासी बनियापारा और मंयक सोनी डीडीनगर रायपुर को पड़कर पूछताछ किया गया।
विज्ञापन
जिस पर दोनों आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम देने स्वीकार किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने लूट के पैसे खर्च हो जाने बताएं। वहीं लूट में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त किया है। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।