फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: पुलिस को मिली सफलता, चार शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 15 बाइक बरामद

Wed, 22 May 2024 08:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिले में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिले में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। जिले के अलग-अलग थानों में बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। जिसको लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन

 

वहीं जांच के दौरान मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट के दो बाइक को 4 युवक मगरलोड के देशी शराब भट्ठी के पास मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना के अनुसार उक्त स्थान पर रेड कार्रवाही की गई। जहां चार युवकों को हिरासत में लेकर थाना लाकर कड़ाई पूछताछ करने पर बताया कि हम चारों द्वारा मिलकर धमतरी सहित आसपास के जिलों से 15 बाईक चोरी गया है।
 

जिस पर पुलिस ने चोरी में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार सभी बाइक को बरामद किया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदल देते या निकल देते थे।पुलिस का कहना है कि मगरलोड पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है जिसमे से दो नाबालिग है।जिसके पास से 15 बाइक बरामद किया गया है।

विज्ञापन

पकडे गए आरोपी राम सोनवानी ग्राम बेलरदोना (मगरलोड) और  सोमन सोनवानी ग्राम परसदा (गरियाबंद) के रहने वाले है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें