फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: धमतरी के लोग बढ़ती आपराधिक घटनाओं से दहशत में, दो जगह अलग-अलग वारदातों से सहमे लोग

Thu, 10 Jul 2025 10:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

वारदातों से परेशान होकर लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आक्रोश जताया है और गुंडे बदमाशों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की गई है। वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड के ही कुछ युवक नशे में धुत होकर गली में गाली-गलौज करते हैं।
विज्ञापन
उपद्रव करते लड़के - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में अब लोग दहशत में जीने को मजबूर हो गए हैं। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते लोग डर के माहौल में जी रहे हैं। इसके साथ ही अब बदमाशों में पुलिस का भी खौफ काम हो गया है। ऐसा ही हाल धमतरी का भी है, जहां गुंडे बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। फिर कुछ ऐसा ही मामला धमतरी शहर के हाटकेशर वार्ड में आया है। जहां गुंडे बदमाशों के द्वारा घरों में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिससे परेशान होकर वार्डवासियों ने कोतवाली पहुंचकर आक्रोश जताया है और गुंडे बदमाशों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की गई है। वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड के ही कुछ युवक नशे में धुत होकर गली में गाली-गलौज करते हैं। इसके साथ ही घरों में घुसकर भी मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती है। वार्ड वासियों ने बताया कि बदमाश चाकू लेकर आते हैं। वहीं पुलिस को शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जाता। जिससे वार्ड के लोग दहशत में है।

विज्ञापन


दूसरा मामला 
धमतरी में विमल टॉकीज के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ बादमाशों द्वारा गाली-गलौज कर वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें मुख्य आरोपी साहिल गौली उर्फ मुंडुल अपने अन्य साथियों के साथ उपद्रव करता दिखाई दे रहा था। उक्त आरोपी को पूर्व में 9 अप्रैल 2025 को जिला दंडाधिकारी धमतरी द्वारा एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया था। वायरल वीडियो के आधार पर थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा साहिल गौली उर्फ मुंडुल को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस वायरल वीडियो में दो नाबालिक बालक भी शामिल थे। इसके साथ ही साहिब बेग निवासी जालमपुर वार्ड और राहुल यादव निवासी टिकरापारा जिला रायपुर को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें