फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में शिक्षक की मौत, तीन लोग घायल

Fri, 05 Dec 2025 10:05 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में दो बाइकों की भिड़ंत में शिक्षक हेमंत नेताम की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित कुल तीन लोग घायल हुए, जिन्हें वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान द्वारा एकता अस्पताल और बठेना अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गागरा पुल के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक हेमंत नेताम निवासी कोटगांव, जो पेशे से शिक्षक थे, उनकी मौत हो गई। साथ में बैठी सरिता नेताम निवासी छाती घायल हो गई।

दूसरी बाइक में सवार दिलेश्वर कोसले और जामिनी कंवर भी घायल हुए हैं। मृतक हेमंत नेताम संबलपुर में नहवान कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें