फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने के आरोप में एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sat, 14 Dec 2024 08:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में सोशल मीडिया सहित वेबसाइट में अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में सोशल मीडिया सहित वेबसाइट में अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया गया कि आरोपी मो. इरफान उर्फ साहिल निवासी मोवा रायपुर के द्वारा 28 अप्रैल 2022 को सोशल मीडिया वेबसाइट में बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड किया गया था।

विज्ञापन


जिस पर कोतवाली पुलिस ने अक्टूबर 2023 को आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वही कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी के आईपी एड्रेस ट्रेस कर मोबाईल नंबर निकाला गया। इस दौरान आरोपी मो.इरफान को कोतवाली पुलिस ने 14 दिसंबर शनिवार को ग्रिफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि ऑनलाइन साइट व अन्य माध्यमों से किसी भी प्रकार से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो/फोटो अपलोड करना कानूनन अपराध है। इस प्रकार के कृत्य में भारत सरकार गृह मंत्रालय के NCRB शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित सायबर टीपलाईन के अनुसार संबंधित आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें