फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari News: सड़क हादसा में एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Tue, 09 Jun 2026 07:26 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घंटों चक्काजाम कर दिया।  आक्रोशित ग्रामीणों ने शव लेने पहुंची तीन एम्बुलेंस को वापस भेज दिया। मामला बढ़ते देख अधिकारियों सहित तीन थाने की पुलिस फोर्स घटना स्थल पहुंची। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार जिले के कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरदा में सोमवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। ठोकर के चलते लीला राम उम्र 37 वर्ष जोकी पेशे से ठेकेदार था, उनकी मौके पर मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आक्रोश ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के शव को बीच सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन हो रहे सड़क हादसा और तेज रफ्तार पर लगाम लगाया जाए। इसके साथ ही मृतक के परिवार को मुआवजा की भी मांग की गई है। चक्काजाम घंटों तक रहा। वहीं मृतक में शव को उठाने पहुंचे तीन एंबुलेंस को वापस कर दिया गया, जिसके बाद निजी एंबुलेंस में तोड़फोड़  की गई। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कुरुद थाना प्रभारी अवध राम साहू ने बताया मौके पर 112 की टीम पहुंची थी। इसके बाद पेट्रोलिंग भी पहुंची और शव को उठाकर अस्पताल लाने की कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों के द्वारा उठाने नहीं दिया गया। ग्रामीणों की जिद थी की एंबुलेंस पहुंचेगी तभी शव को उठाने दिया जाएगा। एंबुलेंस आने के बाद भी शव उठाने नहीं दिया गया। निजी एम्बुलेंस के ड्राइवर के साथ हाथापाई की गई, जिसके बीच बचाव करने में थाना के एएसआई को भी चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें