धमतरी में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं जिसमें युवा से लेकर बुजुर्ग व्यक्तियों की जान भी जा रही है।ऐसा ही फिर एक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें माता और बेटा की जान चली गई है।
धमतरी में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं जिसमें युवा से लेकर बुजुर्ग व्यक्तियों की जान भी जा रही है।ऐसा ही फिर एक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें माता और बेटा की जान चली गई है।वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
बताया गया कि ग्राम बेलरगांव निवासी त्रिलोक देवांगन, जयकांत उर्फ रॉबिन देवांगन और प्रेमा बाई देवांगन शादी कार्यक्रम में 3 जून को दुर्गा गए हुए थे।वहीं शादी कार्यक्रम से वापस आने के दौरान सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगापानी गांव के पास कर अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस हादसे में प्रेमा बाई देवांगन 44 वर्षों और बेटा जयकांत देवांगन 26 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।वही इस हादसे में कार सवार त्रिलोक देवांगन बुरी तरह से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए धमतरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मां और बेटे के साथ को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और सिहावा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।