फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: महापौर ने गुजरात में बंधक बनाए गए जिले के छह युवकों को छुड़वाया, दलाल ने काम का लालच देकर था फंसाया

Mon, 18 Aug 2025 09:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी शहर के सोरिद वार्ड के 5 और अन्य जगह के एक युवकों को एक दलाल काम दिलाने के बहाने अपने साथ गुजरात लेकर गया। जहां दलाल, युवकों को गुजरात के अहमदाबाद स्थित टाइल्स फैक्टरी में छोड़कर आ गया।
विज्ञापन
घर वापस लौटे युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी के छह युवकों को गुजरात में बंधक बनाने का मामला सामने आया था। वहीं निगम महापौर के प्रयास से सभी बंधक गुजरात से छुड़वाकर वापस धमतरी के अपने घर सोरिद वार्ड पहुंचे। जहां महापौर की उपस्थिति में सभी 6 युवकों से चर्चा की गई। 

विज्ञापन


धमतरी शहर के सोरिद वार्ड के 5 और अन्य जगह के एक युवकों को एक दलाल काम दिलाने के बहाने अपने साथ गुजरात लेकर गया। जहां दलाल, युवकों को गुजरात के अहमदाबाद स्थित टाइल्स फैक्टरी में छोड़कर आ गया। वहीं जब युवकों ने राखी पर घर आने की बात कही तो सभी को बंधक बना लिया गया और मोबाइल फोन छीनते हुए मारपीट की गई। इस दौरान एक युवक वहां से भागने में सफल रहा, धमतरी आने के बाद युवकों के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर मदद की गुहार लगाई। परिजनों का कहना है कि थाने में शिकायत के बाद भी कोई मदद नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने धमतरी नगर निगम के महापौर रामु रोहरा से मुलाकात की। महापौर रामु रोहरा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा की साथ ही फैक्टरी के मैनेजर से बात कर युवकों को छोड़ने के लिए कहा और नहीं छोड़ने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात महापौर ने कही थी। जिसके बाद बंधक सभी युवकों को वहां से रिहा किया गया और आज महापौर के प्रयासों से सभी की घर वापसी हुई। जिस पर परिजनों और वार्डवासियों ने महापौर का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें