कर्मचारियों ने कहा कि प्राचार्य द्वारा गलत तरीके से दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि निलंबन की प्रक्रिया लंबी होती है और बिना कारण बताओं नोटिस जारी किए, उन्हें सस्पेंड किया गया है।
धमतरी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्राचार्य द्वारा दो कर्मचारियों को सस्पेंड करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। कर्मचारियों ने प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और प्राचार्य को हटाने को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
निलंबित कर्मचारी ने बताया कि प्राचार्य द्वारा मोबाइल से बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने के लिए कहा गया। जिस पर प्राचार्य से आदेश कॉपी मांगने पर दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि प्राचार्य द्वारा गलत तरीके से दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि निलंबन की प्रक्रिया लंबी होती है और बिना कारण बताओं नोटिस जारी किए, उन्हें सस्पेंड किया गया है। जिससे कर्मचारियों में प्राचार्य के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं कर्मचारी की मांग है कि प्राचार्य को तत्काल यहां से हटाया जाए और निलंबन आदेश को रद्द किया जाए, जबकि दूसरी ओर प्राचार्य ने कर्मचारियों के सभी आरोपी को बेबुनियाद और निराधार बताया।