फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: मिनी डीजल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, चालक और हेल्पर गंभीर रूप से झुलसे

Fri, 16 May 2025 04:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं जो कि रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसे में किसी न किसी की मौत हो रही है ऐसा ही एक मामला पर सामने आया है।
विज्ञापन
डीजल टैंकर पलटने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं जो कि रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसे में किसी न किसी की मौत हो रही है ऐसा ही एक मामला पर सामने आया है। जहां धमतरी जिले के नेशनल हाइवे 30 में ग्राम कोड़ेबोड के पास मिनी डीजल टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई।

विज्ञापन

इस आगजनी में चालक और हेल्पर गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग लगने के कारण पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे को एक साइड से दोनो ओर से बंद किया गया था। 

बताया जा रहा है कि मिनी टैंकर डीजल लेकर अभनपुर की तरफ से धमतरी की ओर आ रही थी। तभी ग्राम कोड़ेबोड के पास टायर फटने के कारण टैंकर पलट गया।जिसके बाद टैंकर में आग लग गई। जिसमें बैठे चालक और हेल्पर झुलस गए। सूचना मिलने पर बिरेझर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें