फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: निकाय चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे शख्स का दिल का दौरा पड़ने से निधन, मचा हड़कंप

Tue, 11 Feb 2025 06:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में निकाय चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे शख्स की दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 
विज्ञापन
मतदान करने पहुंचे शख्स की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में निकाय चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे शख्स की दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत नगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुरियारा डीह के रहने वाले कुंज बिहारी देव उम्र करीब 69 वर्ष आज अपना मतदान करने अपने घर से निकले थे।

विज्ञापन


इस दौरान वह चुरियारा डीहपारा में बने मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे। तभी मतदान केंद्र में अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और वह बेसुध होकर गिर पड़े। इस दौरान वह मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें संभाला और उन्हें नगरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। 

वहीं इस मामले को लेकर नगरी बीएमओ डॉ. अरुण नेताम ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति मतदान करने चुरियारा डीह पारा में बने केंद्र गए थे। तभी उनको अटैक आ गया। जिन्हें हॉस्पिटल लाया गया था, लेकिन अस्पताल लाने से पहले उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें