फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अवैध अतिक्रमण मामले में बड़ी कार्रवाई, 36 आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 26 May 2026 11:25 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
विज्ञापन
आरोपी
विज्ञापन

जिले के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अवैध अतिक्रमण और पेड़ कटाई के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 25 मई को जैतपुरी के 36 आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद न्यायालय में पेशी के बाद वन विभाग ने सभी को जेल भेज दिया।

इस मामले में कुल 166 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं। ये अवैध गतिविधियां ग्राम जैतपुरी क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों से चल रही थीं। जांच के दौरान बड़े पैमाने पर वन भूमि पर कब्जा और वृक्षों की कटाई पाई गई। इन गतिविधियों से आसपास के ग्रामीणों के निस्तारी पर बुरा प्रभाव पड़ा है। वन संसाधनों और पर्यावरणीय संतुलन को भी नुकसान पहुंचा है। अब बाकी आरोपियों पर कार्रवाई का इंतजार है। न्यायालय ने आरोपियों की अग्रिम जमानत पहले ही निरस्त कर दी थी।

जैतपुरी क्षेत्र में लंबे समय से वन भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से वन क्षेत्र को क्षति पहुंची है। इससे स्थानीय ग्रामीणों के निस्तारी के अधिकार प्रभावित हुए हैं। पर्यावरणीय संतुलन भी बुरी तरह से बिगड़ा है। कुछ गांवों ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया है।

कानूनी कार्रवाई और विरोध

इस प्रकरण में पहले वन अमला पर हमला भी हुआ था। हालांकि, ग्रामीणों ने हमले को निराधार बताया था। उन्होंने धमतरी कलेक्टोरेट में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। कुल 166 लोगों पर मामला दर्ज होने के बाद अब तक 40 आरोपी जेल जा चुके हैं। शेष आरोपियों पर भी जल्द कार्रवाई होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 

आरोपी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें