फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: डोंगरीपारा में सेप्टिक टैंक में गिरा तेंदुआ, वन विभाग और पुलिस ने किया रेस्क्यू

Tue, 28 May 2024 10:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

तेंदुआ खाने की तलाश में गांव पहुंचा था। जो सेप्टिंक टैंक में गिर गया। उसके साथ एक बिल्ली भी उस टैंक में गिर गई थी।
विज्ञापन
टैंक में गिरा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के ग्राम डोंगरीपारा में भोजन की तलाश में आया तेंदुआ सेप्टिंक टैंक में गिर गया। सूचना पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर तेंदुआ को बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन


बता दें कि नगरीय क्षेत्र में बड़ी संख्या में तेंदुए रहते हैं। जो अक्सर गांवों में जाकर पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना लेते हैं। वहीं बीती रात तेंदुआ खाने की तलाश में गांव पहुंचा था। जो सेप्टिंक टैंक में गिर गया। उसके साथ एक बिल्ली भी उस टैंक में गिर गई थी। सूचना पर बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र रेंजर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर तेंदुआ को बाहर निकाला। वहीं वन विभाग का कहना है कि तेंदुआ को निकालकर जंगल में छोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें