महिमासागर डानीटोला वार्ड से आया जहां नवजात शिशु को कचरे में फेंक कर एक निर्दयी मां मौके से फरार हो गई। नवजात शिशु को वार्डवासियों ने देखा और कोतवाली पुलिस को खबर दी गई।
एक तरफ नि:संतान दंपती अपने घर के आंगन में किलकारी के लिए तरसते है, तो वहीं एक तरफ ऐसी निर्दयी मां भी होती है जो अपने जिगर के टुकड़े को झाड़ियों में फेंक मां और बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने से बाज नहीं आती।
विज्ञापन
ऐसा ही मामला धमतरी के महिमासागर डानीटोला वार्ड से आया जहां नवजात शिशु को कचरे में फेंक कर एक निर्दयी मां मौके से फरार हो गई। नवजात शिशु को वार्डवासियों ने देखा और कोतवाली पुलिस को खबर दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।नवजात शिशु को निर्दयी मां पॉलीथिन में भरकर कचरे में फेककर चली गई। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है जांच में जो तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई जाएगी।