धमतरी जिले में लगातार चाकू बाजी की घटना सामने आई आ रही है। जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है। वही 16 मार्च की रात गोकुलपुर में ऐसा ही एक खौफनाक मामला सामने आया था।
धमतरी जिले में लगातार चाकू बाजी की घटना सामने आई आ रही है। जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है। वही 16 मार्च की रात गोकुलपुर में ऐसा ही एक खौफनाक मामला सामने आया था। जहां धारदार चाकू से आरोपी इंद्रजीत साहू ने भटगांव चौक के पास पुरानी रंजिश के चलते टिकेश्वर साहू को जान से मार दिया था।जिसका सीसीटीवी का वीडियो अब वायरल हो रहा है।इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस एक्शन में आ गई है और अब चाकू लेकर चलने वाले व दहशत फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने दो दिनों में तीन चाकू बाजो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बता दे की कोतवाली पुलिस ने 17 मार्च को गोल बाजार के पास एवं गौरव पथ रोड में चाकू लहराते हुए लोगों को डराने धमकाने वाले दो युवक को गिरफ्तार किया था।जिसमें उदय नेताम और भोलाराम साहू को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया था।वही 18 मार्च को गोल बाजार में बैगा होटल के पास धारदार लोहे का सत्तू लहराते हुए दीपक साहू नाम के युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगा।