धमतरी जिले के आमदी गांव से लगे ग्राम सांगली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बतााय जा रहा है कि पति ने पत्नी को चाय बनाने के लिए बोला था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ।
धमतरी जिले के आमदी गांव से लगे ग्राम सांगली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बतााय जा रहा है कि पति ने पत्नी को चाय बनाने के लिए बोला था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पत्नी पर किसी लोहे की किसी धारदार चीज से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना कंवर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांगली की है। जहां केवल साहू ने अपनी पत्नी ईश्वरी साहू को चाय बनाने के लि बोला। जिसके बाद ईश्वरी साहू रसोई अंदर गई तो केवल साहू ने रसोई का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। वहीं बच्चे और ईश्वरी साहू की मां दरवाजा खटखटाते रहे। इस दौरान ईश्वरी साहू रसोई के अंदर चिल्लाती रही और पति केवल साहू पत्नी के ऊपर किसी धारदार लोहे के वस्तु से जानलेवा हमला कर दिया और हमले के बाद घर से फरार हो गया। ईश्वरी साहू को घायल अवस्था में धमतरी के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।
इलाज के दौरन ईश्वरी साहू ने दम तोड़ दिया। जब पति केवल साहू को पत्नी ईश्वरी साहू की मौत की खबर लगी तो केवल साहू ने कंवर चौकी में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कंवर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इधर, धमतरी जिला अस्पताल चौकी कार्रवाई के बाद मृतका ईश्वरी साहू के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।