फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: गंगरेल बांध में मरी मिली मादा तेंदुआ, ग्रामीणों ने दी सूचना, वन विभाग ने जताई ये आशंका

Tue, 18 Feb 2025 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गंगरेल बांध क्षेत्र में पानी में एक तेंदुआ है। जिस पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुआ को बाहर निकला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
गंगरेल बांध क्षेत्र में मरी मिली मादा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी के गंगरेल क्षेत्र में उसे समय सनसनी फैल गई, जब एक मरी हुई मादा तेंदुआ को डैम के पानी में देखा गया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की गई। बताया गया कि बरारी गंगरेल क्षेत्र में तेंदुआ कई बार देखा गया है। ग्रामीणों ने डैम के पानी में कोई बड़ा जानवर मारा हुए देखने की बात कही। जब ग्रामीणों और बोटिंग कंपनी वालों ने जाकर देखा तो वह तेंदुआ ही था। 

विज्ञापन


ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स और वन समिति गंगरेल के सहयोग से जाली लगाकर मरे हुए तेंदुए को बाहर निकाला। धमतरी डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गंगरेल बांध क्षेत्र में पानी में एक तेंदुआ है। जिस पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुआ को बाहर निकला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृत मादा तेंदुआ की उम्र डेढ़ वर्ष के आसपास थी। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया है। डीएफओ ने कहा कि तेंदुआ अच्छा स्विमर माना जाता है, लेकिन आशंका है शिकार के लिए वह पानी में ज्यादा दूर चली गई होगी और पानी गहरा होने के चलते मादा तेंदुआ वापस किनारे तक नहीं पहुंच पाई होगी और डूब जाने से उसकी मौत हो गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें