धमतरी जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना खल्लारी के ग्राम मांदागिरी के जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिस पर डीआरजी टीम के 25-30 जवान माओवादी विरोधी अभियान पर निकले थे।
धमतरी जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना खल्लारी के ग्राम मांदागिरी के जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिस पर डीआरजी टीम के 25-30 जवान माओवादी विरोधी अभियान पर निकले थे। सर्च अभियान के दौरान मांदागिरी के जंगल पहाड़ियों में पुलिस एवं माओवादियों के बीच में आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक रुक-रुक कर लगभग आधा घंटे तक पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। जवाबी हमले में दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की संभावना है। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग जारी है।