फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: तेंदु्ए के हमले से बुजुर्ग की मौत, गांव में दहशत का माहौल, वन विभग की टीम अलर्ट

Sun, 02 Feb 2025 03:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत एक तेंदुआ ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के ऊपर हमला किया था। जिसके चलते व्यक्ति की मौत हो गई। तेंदुए के मौजूदगी के चलते पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले से बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत एक तेंदुआ ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के ऊपर हमला किया था। जिसके चलते व्यक्ति की मौत हो गई। तेंदुए के मौजूदगी के चलते पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


इस दौरान वन विभाग की टीम द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया कि उत्तर सिंगपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनारिन देहार के रहने वाले मनराखन ध्रुव उम्र 62 वर्ष सुबह अपनी साइकिल से जा रहा था। तभी बेंद्राचूवा गांव पहुंचा था तभी झाड़ियां के पीछे से एक तेंदुआ ने व्यक्ति के ऊपर हमला कर दिया और बुजुर्ग व्यक्ति को घसीटते हुए कुछ मीटर जंगल के अंदर ले गया जहां उसकी मौत हो गई। 

वहीं सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग की टीम द्वारा आसपास के गांव में अलर्ट जारी किया है। साथ ही अंधेरा में जंगल में नहीं जाने की अपील की है। बता दे की जंगली क्षेत्र होने के चलते आए दिन तेंदुआ के द्वारा गांव के मवेशियों को शिकार बनाने का भी मामला सामने आता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें