फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने किया दोस्त का कत्ल: धमतरी हत्याकांड में दो नाबालिग सहित 8 पकड़े, कहासुनी के बाद पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 01 Jul 2026 08:21 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो नाबालिग सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला शराब पार्टी में दोस्त की हत्या से जुड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम डाही में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद में अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन


ग्राम डाही निवासी हुलास मंडावी बोर खनन मशीन में मजदूरी का काम करता था। 29 जून को वह अपने गांव आया हुआ था। मृतक हुलास और उसके आठ दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। तैश में आकर मुख्य आरोपी रोशन ध्रुव और मुकेश यादव ने हुलास के सिर पर डंडे और पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए। 

इससे हुलास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी रोशन ध्रुव है, जिसकी उम्र 21 वर्ष है। दूसरा मुख्य आरोपी मुकेश यादव है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है। वारदात में अमन नेताम (19 वर्ष), रवि शंकर पटेल (22 वर्ष), चंद्रशेखर पटेल (22 वर्ष) और सागर मरकाम (25 वर्ष) भी शामिल थे। ये सभी आरोपी ग्राम डाही के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद के कारण हुई। दोस्तों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने तैश में आकर अपने दोस्त पर हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें