ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने तीन हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 15 ग्राम हेरोइन, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और मोबाइल समेत 3.53 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। पुलिस मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हेरोइन बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों रुपये का नशीला पदार्थ और अन्य सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर जिले को नशामुक्त करने के लिए 'ऑपरेशन निश्चय' अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली और स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोरिद नगर स्थित शीतला मंदिर के पास कुछ युवक नशीला पदार्थ बेच रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 15 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के पास से 9 हजार रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और तीन मोबाइल भी मिले। जब्त किए गए कुल सामान की कीमत लगभग 3 लाख 53 हजार रुपये है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में रिसाई पारा निवासी 24 वर्षीय केशव उर्फ बब्लू सोनी शामिल है। जोधापुर वार्ड निवासी 19 वर्षीय शुभम सोनी भी पकड़ा गया है। तीसरा आरोपी आमा तालाब रोड निवासी 25 वर्षीय आशुतोष उर्फ आशु तिवारी है। पूछताछ में आरोपियों ने नशे के कारोबार के मुख्य सरगना का नाम बताया है। पुलिस की स्पेशल टीम अब इस मुख्य सप्लायर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस ने समाज के नागरिकों से नशा मुक्त समाज बनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा है। अवैध नशे के कारोबार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।