फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: अविकसित नवजात शिशु का मिला शव, भेजा गया जिला अस्पताल

Wed, 22 Jan 2025 05:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में अविकसित नवजात शिशु का शव मिला है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
नवजात का मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में अविकसित नवजात शिशु का शव मिला है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जालमपुर वार्ड के दीवान तालाब किनारे पत्थर में एक अर्ध विकसित नावजत शिशु का शव कुछ लोगो ने देखा। जिसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई किया। 

विज्ञापन


रक्तदान ग्रुप एम्बुलेंस के द्वारा अर्ध विकसित नवजात के शव को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है अर्ध विकसित नवजात के शव मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पंहुचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज गया है। नवजात के शव को देखने पर यह संभावना जताई जा रही कि वह 4-5 माह का होगा। पुलिस द्वारा अर्ध विकसित नवजात के शव को लेकर आसपास पूछताछ की जा रही है। 

बता दें कि अवैध संबंध के चलते या अन्य कारणों के चलते निर्दयी मां अपने नवजात शिशु को मारने के लिए छोड़ देती है, यह मामला धमतरी में लगातार सामने आ रहा है। कुछ दिन पहले एक मामला महिमासागर वार्ड में सामने आया था, शीतला मंदिर के सामने अंबेडकर भवन के पास झाड़ियों में खून से लथपथ एक नवजात का शव मिला था। ऐसे मामलों ने समाज को झकझोर दिया है, पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें