फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी रेड क्रॉस को राज्यस्तरीय सम्मान: जनसेवा के कार्यों की सराहना, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा सम्मानित

Fri, 08 May 2026 10:43 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

रेड क्रॉस सोसायटी धमतरी को जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान और जरूरतमंदों की सहायता जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यस्तरीय सम्मान मिला। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को राज्यपाल के करकमलों से प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानव सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए धमतरी जिले को एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में धमतरी कलेक्टर एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा के अध्यक्ष अबिनाश मिश्रा को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के करकमलों से प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर की प्रतिनिधि के तौर पर डीपीएम प्रिया गाईं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन


यह सम्मान वर्ष 2025-26 के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा धमतरी द्वारा किए गए उल्लेखनीय जनहितकारी कार्यों, सदस्यता अभियान, जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। कलेक्टर के नेतृत्व में जिले में रेड क्रॉस सोसायटी ने जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा आपदा एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किए हैं।

विशेष रूप से दूरस्थ एवं डूबान क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, जरूरतमंद मरीजों की सहायता, रक्तदान एवं जनजागरूकता अभियानों के सफल संचालन सहित मानवीय संवेदनाओं से जुड़े अनेक प्रयासों को राज्य स्तर पर सराहा गया। रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि धमतरी जिले में सेवा, संवेदना और सामाजिक सहभागिता की भावना के साथ निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जो अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के राज्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, सदस्य तथा विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह सम्मान धमतरी जिले के लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ जनसेवा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें