फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का करेली दौरा, छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन भवनों का किया लोकार्पण

Tue, 23 Sep 2025 03:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने फीता काटकर छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन भवनों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
सीएम साय व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने फीता काटकर छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन भवनों का लोकार्पण किया। जिसमें कुरूद विधानसभा क्षेत्र के 4 महतारी सदन भवन भी शामिल है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री  विजय  शर्मा, राजस्व, जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा,लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि, प्रमुख सचिव ग्रामीण एवं पंचायत  निहारिका बारिक साथ उपस्थित थे।

विज्ञापन


सीएम का आस्था समूह की महिलाओं ने स्वागत किया। समूह की महिलाओं से की आत्मीय चर्चा। आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महतारी सदन को अपना घर जैसा साफ़-सुधरा भी रखने की ज़िम्मेदारी। सफ़ाई कर्मचारियों के साथ आपकी भी  बनती है । मुख्यमंत्री ने आस्था महिला संकुल संगठन करेलीबड़ी,को महतारी सदन का हस्तांतरण प्रणाम पत्र सौंपा। वही इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में मोलश्री का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन का  लोकार्पण किया गया। जिसमें कुरूद विधानसभा क्षेत्र के 4 महतारी सदन भवन शामिल है। इस कार्यकम में प्रदेश की 2.00 लाख समूह की महिलाए वर्चुअल शामिल हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा  कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ₹245.80 करोड़ से अधिक की राशि कुल 77 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें