फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Road Accident: धमतरी में बस पलटने से दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची ने तोड़ा दम, करीब छह यात्री हुए घायल

Thu, 25 Sep 2025 01:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

नगरी रोड पर केरेगांव के पास धमतरी से नगरी जा रही बस के पलटने से एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बस पलटने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है,जिसके चलते एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं हादसे में दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


बताया गया कि नगरी मार्ग में बस पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 4 साल की एक बच्ची मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

बताया जा रहा है कि एक बस सवारी भरकर धमतरी से नगरी की तरफ आज गुरुवार को जा रही थी। तभी केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ादाह के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं हादसे की सूचना पर तत्काल केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


यहां लाने पर डॉक्टर ने बच्ची रागिनी निषाद निवासी ग्राम बासनवाही को मृत घोषित कर दिया। वहीं टीकाराम साहू 58 वर्ष और उनकी पत्नी कुमारी बाई साहू 54 वर्ष निवासी ग्राम बेलौदी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के  वक्त बस में करीब 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। फिलहाल डॉक्टर का कहना है कि घायलों की स्थिति ठीक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें