फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Board Result: 12वीं में धमतरी के समीर ने जिले का नाम किया रोशन, पिता मिट्टी के बर्तन बनाकर करते हैं गुजारा

Fri, 10 May 2024 08:28 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

समीर चक्रधारी ने बताया कि वे रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करता था। उन्हें उम्मीद था कि इस बार टॉप 10 में जगह जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
समीर का मुंह मीठा कराते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। 12वीं बोर्ड एग्जाम में धमतरी जिले के ग्राम भोथीडीह के समीर चक्रधारी ने चौथा स्थान हासिल किया है। जिससे छात्र के घर जश्न का माहौल रहा। छात्र के शिक्षक व परिजन बधाई देने घर पहुंच रहे हैं। समीर का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि समीर एक गरीब परिवार से आते हैं। समीर के पिता मिट्टी के बर्तन व अन्य सामान बेचकर घर का गुजर बसर करते हैं। समीर चक्रधारी ने बताया कि वे रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करता था। उन्हें उम्मीद था कि इस बार टॉप 10 में जगह जरूर मिलेगी। समीर का कहना है कि वह अब आगे सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें