फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन का छापा, घुटकेल और उमरगांव में पकड़ा गया 457 कट्टा धान

Mon, 16 Nov 2026 03:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

धमतरी जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए घुटकेल और उमरगांव से 457 कट्टा धान जब्त किया है। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर एक मामले में मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन
धान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन ने अवैध भंडारण और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। किसानों को उचित मूल्य दिलाने और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम लगातार जांच कर रही है। इसी क्रम में दो गांवों में कार्रवाई करते हुए कुल 457 कट्टा धान जब्त किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वास्तविक किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन निगरानी रख रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और अन्य संबंधित विभागों की टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

ग्राम घुटकेल में जांच के दौरान संतोष खंडेलवाल की ओर से अपने चालक के घर में 147 कट्टा धान रखवाया गया था। इस धान को उपार्जन केंद्र में खपाने की आशंका जताई गई। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर टीम ने 147 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

इसी तरह ग्राम उमरगांव में तोषण कुमार साहू के गोदाम से 310 कट्टा धान जब्त किया गया। यहां भी धान के भंडारण से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। दोनों मामलों में प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई की है।

जिला प्रशासन धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए उपार्जन केंद्रों के साथ-साथ गोदामों, सीमावर्ती क्षेत्रों और संदिग्ध भंडारण स्थलों पर भी निगरानी रख रहा है। राजस्व, खाद्य, सहकारिता और मंडी विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समर्थन मूल्य का लाभ केवल पात्र किसानों को मिले।

प्रशासन ने की अपील

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से धान के संदिग्ध भंडारण और अवैध परिवहन की जानकारी तत्काल अधिकारियों को देने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें