फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: दबंगों ने गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए परिवार का हुक्का पानी किया बंद, युवक ने कलेक्टर से की शिकायत

Mon, 29 Sep 2025 08:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने निराधार आरोप लगाते हुए परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया है। परिवार में 16 लोग हैं, जो गांव के बहिष्कार का दंश झेल रहे हैं। पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से इंसाफ की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
शिकायत करने पहुंचा पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार के तमाम नियम कानूनों के बाद भी गांवों में दबंगों द्वारा कमजोर लोगों को बहिष्कृत करने के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला धमतरी जिले के ग्राम दरगहन में सामने आया है। जहां गांव के दबंगों ने निराधार आरोप लगाते हुए एक परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया है। परिवार में 16 लोग हैं, जो गांव के बहिष्कार का दंश झेल रहे हैं। पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


पीड़ित परिवार के मुखिया देवकरण साहू ने बताया कि 6 माह पहले गांव में बैठक आयोजित कर गाली-गलौज करने का आरोप उनके ऊपर लगाया गया था। जिस पर उनको 10 हजार रुपये से दंडित किया गया। बताया कि आज से 21 दिन पहले गांव में दोबारा बैठक बुलाया गई और दंड की राशि 10 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया। जिस पर देवकरण ने ग्रामीण अध्यक्ष से कहा कि मुझे किस कारण से दंडित किया गया है, वह लिखित में चाहिए। 

वहीं गांव के दबंगों ने लिखित में देने से इनकार कर दिया और दंड की राशि नहीं देने पर उसके पूरे परिवार का गांव में हुक्का पानी बंद कर दिया गया है। देवकरण ने बताया कि उनका गांव में बायकॉट होने के बाद उनके घर में लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। साथ ही गांव में उनके परिवार से कोई भी व्यक्ति बातचीत नहीं कर रहा है। अगर गांव का कोई व्यक्ति उसके परिवार से बातचीत करता पाया गया तो उस पर भी 5 हजार रुपये का दंड रखा गया है। बताया कि खेती कार्य के लिए उनको मजदूर भी नहीं मिल रहा है और गांव में कोई भी दुकानदार उनको सामान नहीं दे रहा है। जिससे उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने कलेक्टर से करते हुए इंसाफ की मांग की है। वही इस मामले में प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें