जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के टांगापानी गांव के घने जंगल में एक दिल को हिला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक और युवती पेड़ से फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। जिसे ग्रामीणों ने देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सिहावा थाना क्षेत्र के टांगापानी गांव के घने जंगल मे एक युवक और युवती को फांसी के फंदे से लटके हुए देखा। जिस पर सिहावा पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक और सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सिहावा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टि में आत्महत्या प्रतीत हो रहा है क्योंकि युवक और युवती पेड़ की दाल से एक ही फांसी के फंदे से लटके हुए थे। जिन्हें फांसी के फंदे से उतारकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
टीआई ने बताया कि यह वाक्य 3 से 4 दिन पुराना है। बॉडी दोनों की डीकंपोज होने लगी थी। उन्होंने बताया कि दोनों युवक और युवती की शिनाख्ती अभी नहीं हुई है। आसपास के थाने और जिलों में दर्ज हुए गुमशुदा के मामले को खंगाल जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या है या आत्महत्या का रूप दिया गया है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।