फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल, चार गाड़ियां बरामद

Tue, 12 Sep 2023 04:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में बढ़ते चोरी के मामलों में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा दो पहिया वाहन चोरी करने वाले दो   आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी में बताया कि 14 जुलाई को चन्द्रशेखर साहू नाम के एक युवक की जिला अस्पताल के पास से मोटरसाइकिल चोरी होगी थी जिसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली थाना आकर दर्ज कराई थी। 

 

कोतवाली पुलिस और साइबर टीम द्वारा उक्त चोरों की तलाश की जा रही थी इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि चोरी की मोटर सायकल को पंकज टण्डन निवासी कंवर अपने साथी संजय उर्फ संजु निवासी लाल बगीचा के साथ चोरी कर अपने कंवर स्थित कबाड़ी दुकान में रखा है। 

 

दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें