बडी मात्रा में देशी शराब बरामद
- फोटो : अमर उजाला
धमतरी में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने अवैध शराब बिक्री को लेकर कार्रवाई करते हुए बडी मात्रा देशी शराब बरामद किया है।आबकारी अमला ने तीन सौ 31 पौव्वा देशी शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों में हडकंप मच गया है।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी मुताबिक विभाग को मुखबिर से सुचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा ग्राम कोडापार और मेडरका में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जिसकी सुचना पर आबकारी अमला मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेचते हुए अलग अलग जगहों से दो लोगो को धर दबोचा।
वही गिरफ्त में आए ताराचंद साहू से 300 नग पाव देशी मसाला मदिरा और मुकेश चंद्राकर से 31 नग देशी प्लेन मदिरा बरामद हुआ है।आगे बताया कि आरोपी ताराचंद साहू ग्राम टोकरो और मुकेश चंद्राकर मेडरका का रहने वाला है, दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।वही आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब बिक्री को लेकर उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।