फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: धमतरी में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार, गरियाबंद से पुलिस ने दबोचा

Sun, 27 Sep 2026 07:33 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

धमतरी के सिहावा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब तीन साल से फरार स्थाई वारंटी आरोपी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम को गरियाबंद जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
दुष्कर्म करने वाला हुआ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिहावा थाना पुलिस ने आरोपी को गरियाबंद जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था।

जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिहावा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गरियाबंद जिले से गिरफ्तार किया।

2023 से फरार चल रहा था आरोपी

विज्ञापन

थाना सिहावा में आरोपी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम (26), निवासी भालूपानी, थाना शोभा, जिला गरियाबंद के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी के लगातार फरार रहने पर पुलिस ने न्यायालय में फरारी चालान प्रस्तुत किया था। इसके बाद न्यायालय ने 13 सितंबर 2023 को आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था।

पढ़ें: सरकारी स्कूलों में अक्तूबर से शुरू होंगी ऑनलाइन लाइव कक्षाएं, मिड-डे-मील पहले शिक्षक चखेंगे

मुखबिर की सूचना पर गरियाबंद पहुंची पुलिस

विज्ञापन

स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए थाना सिहावा पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर निगरानी और पतासाजी शुरू की थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के गरियाबंद जिले में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर सिहावा पुलिस की टीम गरियाबंद रवाना हुई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

विज्ञापन

गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से प्राप्त जेल वारंट के आधार पर आरोपी को जिला जेल धमतरी में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें