फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार शिक्षिका को मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में महिला की मौत

Sat, 06 Sep 2025 08:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में फिर एक सड़क हादसा हुआ है, जिसके चलते एक महिला की मौत हो गई है।बताया गया कि बिरेझर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कोड़ेबोड़ के पास हादसा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में फिर एक सड़क हादसा हुआ है, जिसके चलते एक महिला की मौत हो गई है।बताया गया कि बिरेझर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कोड़ेबोड़ के पास हादसा होना बताया जा रहा है। जहां तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार शिक्षिका को जोरदार ठोकर मार दी।वही बिरेझर पुलिस ने कार जब्त कर चालक को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।बताया जा रहा है कि शिक्षिका नन्दनी सिन्हा 49 वर्ष पति हरीश राजू सिन्हा कुरूद ब्लॉक के ग्राम कुंडेल हायर सेकेंडरी में पदस्थ थी।जो आज स्कूल की छुट्टी होने के बाद वापस स्कूटी क्रमांक सीजी 05 AK 2522 से घर लौट रही थी।तभी कोड़ेबोड़ में मोड़ के पास नेशनल हाईवे में जैसे ही पहुंची तभी रायपुर से धमतरी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक CG 04 KZ 9974 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी इस दुर्घटना में शिक्षिका गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल सिविल अस्पताल कुरूद पहुंचाया गया।जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिरेझर पुलिस ने कार जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, इस घटना से सेमरा तथा स्कूल स्टॉफ में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें