फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: धमतरी के विद्यार्थियों ने किया लोक भवन का भ्रमण, राज्यपाल से मुलाकात ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

Thu, 02 Apr 2026 07:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से आए विद्यार्थियों के लिए राजधानी रायपुर का दौरा खास अनुभव बन गया, जब उन्होंने लोकभवन का भ्रमण किया और राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की।
विज्ञापन
धमतरी के विद्यार्थियों ने किया लोक भवन का भ्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से आए विद्यार्थियों के लिए राजधानी रायपुर का दौरा खास अनुभव बन गया, जब उन्होंने लोकभवन का भ्रमण किया और राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों को न केवल संवैधानिक कार्यप्रणाली की जानकारी मिली, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी मिला।
विज्ञापन


राज्यपाल की पहल पर शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, खासकर विद्यार्थियों को राज्य के सर्वोच्च संवैधानिक कार्यालय की कार्यशैली से परिचित कराना है। इसी क्रम में डीपीएस स्कूल के छात्रों का दल लोकभवन पहुंचा, जहां उन्होंने परिसर की गतिविधियों और संरचना को करीब से समझा।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि छात्र जीवन सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है और इसका सही उपयोग ही भविष्य तय करता है। उन्होंने निर्णय लेने में धैर्य और सोच-विचार की आवश्यकता पर जोर देते हुए मेहनत को सफलता की कुंजी बताया। साथ ही यह भी कहा कि करियर के लिए केवल पारंपरिक विकल्प ही नहीं, बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर अवसर मौजूद हैं।
विज्ञापन


इस भ्रमण में 12वीं कक्षा के 76 विद्यार्थी, जिनमें छात्र और छात्राएं दोनों शामिल थे, अपने शिक्षकों के साथ पहुंचे थे। उन्हें लोकभवन परिसर के विभिन्न हिस्सों जैसे छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी, सचिवालय की शाखाओं और उद्यानों का दौरा कराया गया।

भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि लोकभवन की संरचना और हरियाली ने उन्हें काफी प्रभावित किया। साथ ही राज्यपाल से पहली बार मुलाकात उनके लिए यादगार पल बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें