केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की पैनी नजर है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जगदलपुर में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे। वे 14, 15 और 16 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो पहले दिन 14 दिसंबर को रायपुर पहुंचेंगे। यहां पर रात में विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन 15 दिसंबर को जगदलपुर में होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।
दूसरे दिन 16 दिसंबर को सुबह में नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त दो जवानों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। वहीं, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों के साथ रात्रि भोज भी करेंगे। एक कैंप का भ्रमण भी करेंगे। एक रात रुककर एलडब्ल्यूई बैठक में शामिल होंगे।