फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला कांस्टेबल का हाल जाना

Sun, 30 Nov 2025 01:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती सुकमा आईईडी ब्लास्ट में घायल महिला कांस्टेबल मुचाकी दुर्गा से मिलने उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा शनिवार को पहुंचे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला कांस्टेबल का हाल जाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती सुकमा आईईडी ब्लास्ट में घायल महिला कांस्टेबल मुचाकी दुर्गा से मिलने उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा शनिवार को पहुंचे। उन्होंने दुर्गा की स्थिति की जानकारी ली और डॉक्टरों को हरसंभव बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चिकित्सकों के अनुसार दुर्गा की हालत खतरे से बाहर है, हालांकि गंभीर चोटों के कारण पूरी तरह स्वस्थ होने में समय लगेगा।
विज्ञापन


गुरुवार को सुकमा जिले में डीआरजी और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के लिए गोगुंडा की पहाड़ी की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाया गया प्रेशर आईईडी सक्रिय अवस्था में मिला। कांस्टेबल दुर्गा अनजाने में विस्फोटक पर चढ़ गईं, जिससे हुए धमाके में उनके पैर, हाथ, आंख और चेहरे पर गंभीर चोट आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया था।

अस्पताल में मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने दुर्गा को हिम्मत बंधाई और परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की। दुर्गा की बड़ी बहन मुचाकी करुणा से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें