उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल पहुंचकर आईईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण और भालू के हमले में घायल जवान से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल पहुंचकर आईईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण और भालू के हमले में घायल जवान से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बीजापुर जिले के इलमिडी निवासी ग्रामीण प्रमोद ककेम 5 अगस्त को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
वहीं, बासागुड़ा इलाके में 29 जुलाई को गश्त के दौरान भालू के हमले में घायल हुए जवान बामन पोड़ियाम का भी अस्पताल में इलाज जारी है।
उपमुख्यमंत्री ने दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडे, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., एसपी शलभ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।