फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 21 दिसंबर को स्वयं सुनेंगे अभ्यर्थियों की समस्याएं

Wed, 17 Dec 2025 07:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार संपन्न की गई है, फिर भी यदि किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है तो उसकी सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर उठ रही शिकायतों और अभ्यर्थियों की शंकाओं के समाधान के लिए राज्य सरकार ने खुला मंच प्रदान किया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार संपन्न की गई है, फिर भी यदि किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है तो उसकी सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग पर सभी उम्मीदवारों के प्राप्तांक सार्वजनिक कर दिए गए हैं। कोई भी अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर किसी भी जिले के परिणाम देख सकता है। इसके लिए विभाग द्वारा क्यूआर कोड भी जारी किए गए हैं, जिससे सीधे रिजल्ट पोर्टल तक पहुंचा जा सकता है।

उन्होंने एक ही अभ्यर्थी के एक से अधिक जिलों में चयन को लेकर उठ रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि शारीरिक परीक्षा के लिए खुली प्रतिस्पर्धा की अनुमति दी गई थी, जिसके कारण कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक स्थानों पर परीक्षा दी। लिखित परीक्षा एक ही हुई थी, जिसके अंक सभी संबंधित जिलों में जोड़े गए। हालांकि, यह सुनिश्चित किया गया है कि अंतिम चयन केवल एक जिले में ही होगा और शेष स्थानों पर प्रतीक्षा सूची से मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


19 और 20 दिसंबर को एडीजी सुनेंगे शिकायतें
पुलिस मुख्यालय रायपुर में 19 और 20 दिसंबर को पुलिस आरक्षक भर्ती से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। प्रशासन एवं एडीजी एसआरपी एसपी कल्लूरी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी की शिकायत है, वे लिखित आवेदन और साक्ष्यों के साथ पुलिस मुख्यालय आकर अपनी बात रख सकते हैं। इससे पहले 12 से 14 दिसंबर तक सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों द्वारा भी शिकायतें प्राप्त की गई थीं।

21 दिसंबर को उपमुख्यमंत्री से सीधी मुलाकात
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वे रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में अभ्यर्थियों से सीधे मुलाकात करेंगे। जो अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से नहीं आ सकते, वे अपने संबंधित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी के ठोस प्रमाण सामने आते हैं, तो निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

5,967 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा
एडीजी कल्लूरी ने बताया कि पुलिस आरक्षक भर्ती में कुल 5,967 पदों के लिए लगभग 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। भर्ती परीक्षा का परिणाम 9 दिसंबर को घोषित किया गया। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण शंकाएं स्वाभाविक हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए शिकायत निवारण की यह विशेष व्यवस्था की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें