फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने तैयारियों के अंतिम चरण का लिया जायजा

Sat, 29 Mar 2025 10:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सभा स्थल मे अंतिम चरण पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और प्रधानमंत्री के दौरे और सौगातों को लेकर मीडिया से बात की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अरुण साव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। वे छत्तीसगढ़ आने के पहले नागपुर जाएंगे और सुबह करीब नौ बजे स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगेष, फिर दीक्षाभूमि जाएंगे।सुबह करीब 10 बजे वे नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे नागपुर में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड में यूएवी के लिए लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्टिंग रेंज और रनवे सुविधा का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 3:30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। बिलासपुर में प्रधानमंत्री बुनियादी ढांचे के विकास और सतत आजीविका को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बिजली, तेल तथा गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील स्थित ग्राम मोहभठ्ठा में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे, जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। वहीं, तैयारियों का जायजा लेने कल प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं, मुख्य मंच, हेलीपैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं विशिष्ट अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को डिप्टी सीएम अरुण साव ने सभा स्थल मे अंतिम चरण पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और प्रधानमंत्री के दौरे और सौगातों को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल बिलासपुर के मोहभट्ठा मैदान में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ को दिए जाने वाले सौगातों के साथ ही उनके कार्यक्रम के लिए शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यापक व्यवस्थाओं के बारे में पत्रकारों को विस्तार से बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें