फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: सचिव अमित कटारिया की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक, 10 प्रमुख एजेंडों पर गहन चर्चा

Fri, 09 May 2025 09:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बैठक में प्रदेश में संचालित 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं 3 सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालयों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन
सचिव अमित कटारिया की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज एक उच्चस्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य भवन, सेक्टर-19, नवा रायपुर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता विभाग के सचिव अमित कटारिया ने की।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश में संचालित 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं 3 सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालयों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इन संस्थाओं की सेवाओं की गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता तथा सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए बैठक में 10 प्रमुख एजेंडों के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।

इस अवसर पर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी, संचालक डॉ. यूएस पैकरा, अतिरिक्त संचालक डॉ. पुनीत गुप्ता सहित समस्त अधिष्ठाता, संयुक्त संचालक, अधीक्षक एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के अधीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सचिव कटारिया ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए आमजन को समय पर विशेषज्ञ और उन्नत चिकित्सकीय सुविधा सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही, सतत निगरानी, मूल्यांकन एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें