बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 के दुर्दशा से व्यथित युवा समाजसेवी राहुल जीत सिंह ने कलेक्टर से सड़क के मरम्मत के मांग को लेकर रामानुजगंज से बलरामपुर तक पदयात्रा कर कलेक्टर को आज ज्ञापन सौपने की तैयारी है।
बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 के दुर्दशा से व्यथित युवा समाजसेवी राहुल जीत सिंह ने कलेक्टर से सड़क के मरम्मत के मांग को लेकर रामानुजगंज से बलरामपुर तक पदयात्रा कर कलेक्टर को आज ज्ञापन सौपने की तैयारी है। राहुल जीत को इंटरनेट मीडिया पर व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। राहुल जीत सिंह के द्वारा आज कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जाएगा। राहुल गुरुवार को रामानुजगंज से पदयात्रा की शुरुआत की पूरे रास्ते गड्डो को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दिखलाते हुए पदयात्रा तातापानी तक किया वहीं रात्रि विश्राम करने के बाद आज पुनः पदयात्रा प्रारंभ किया।
विज्ञापन
राहुल जीत इसके पूर्व भी जर्जर सड़क के मरम्मत को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं राहुल जित ने कहा कि सड़क का मरम्मत नहीं करना बहुत ही दुर्भाग्यजनक है जो सड़क का मरम्मत तत्काल हो जाना चाहिए वह महीनों के बाद भी नहीं हो पा रहा है प्रतिदिन हजारों लोग परेशान हो रहे हैं परंतु जन सरोकारों से सरकार को कोई मतलब नहीं रह गया है। राहुल जितनने बताया कि रामानुजगंज से बलरामपुर तक पदयात्रा कर सड़क के मरम्मत के मांग को लेकर आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
राष्ट्रीय राज्य मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय
राष्ट्रीय राज्य मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है जिसमें वाहनों का आना-जाना बहुत ही मुश्किल से हो रहा है प्रतिदिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है वहीं रोज दर्जनों दुर्घटनाएं हो रही हैं परंतु राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी गड्डो को भरवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।