फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: घर में छिपा रखे थे हिरण के सींग और अवशेष, वन विभाग के टीम ने दी दबिश, दो शिकारी गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 07:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरण के सींग और अवशेषों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरण के सींग और अवशेषों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर वन विभाग का उड़न दस्ता छापा मारने युवकों के घर पहुंचा। जहां हिरण के सींग मिले हैं।
विज्ञापन


इस दौरान वन विभाग की टीम ने यासिर खान और फराज खान को गिरफ्तार किया है। इस पर दोनों आरोपियों ने अधिकारी कर्मचारी के साथ विवाद करने लगे। जैसे तैसे वन विभाग की टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की उड़नदस्ता मौके पर युवक का घर में छापा मारी की। इस दौरान टीम को आरोपी के घर से हिरण के सींग और अवशेष मिला। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इस कार्रवाई में उड़नदस्ता अधिकारी और रायपुर रेंजर दीपक तिवारी की अगुवाई में बीएफओ अमृत पाल सिंह, बीएफओ भूपेंद्र खैरवार, बीएफओ दीपक वर्मा, बीएफओ गोस्वामी और सहयोगी यशपाल शामिल रहे। वन विभाग की टीम को दो से तीन हिरण के अवशेष मिले हैं। मामले में दोनों युवकों से पूछताछ में की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें