फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: खेत में सड़ी-गली हालत में मिला शख्स का शव, लू लगने से मौत की आशंका; पीएम रिपोर्ट में मौत का होगा खुलासा

Thu, 06 Jun 2024 02:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ति थाना क्षेत्र के पोरथा गांव के भालू डेरा के खेत में एक व्यक्ति का सड़ी-गली हालत में शव मिला। लू लगने से मौत हो की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान बिहारी लाल साहू (45) डेरागढ़ के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। 

विज्ञापन


एएसआई संजय शर्मा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि बिहारी लाल अपनी पत्नी और गांव के अन्य लोगों के साथ नहर में चल रहे मरम्मत कार्य करने के लिए 31 मई को गए हुए थे। उस समय नौतपा चल रहा था। तेज गर्मी के कारण बिहारी लाल ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। वह अपनी भांजी के घर आराम करने के लिए जाने की बात कही और वहां से निकल गया।

इसके बाद बिहारी लाल की पत्नी अपने गांव के अन्य साथियों के साथ वापस अपने गांव आ गई। जब बिहारी लाल घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी भांजी के घर संपर्क कर पूछताछ की, जिसमें नहीं आने की बात कही। परिजनों ने बाराद्वार थाने में गुम इंसान की सूचना दर्ज कराई। वहीं, पांच जून की दोहपर को पोरथा गांव का रहने वाला ग्रामीण श्याम राठौर किसी काम से खेत की और गया हुआ था। 
विज्ञापन


तेज बदबू आने पर आसपास देखा तो एक शव पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना सक्ति थाने में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत होने का कारण अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चला पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें