फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: नहर किनारे मिला युवती का शव, सिर पर वार कर हत्या की आशंका

Sat, 20 Sep 2025 04:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

पुलिस को संदेह है कि पहले उसका गला दबाया गया और फिर पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया। पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी हुई है।
विज्ञापन
नहर किनारे मिली युवती की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब दामोदा और टेमरी नहर किनारे एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसएसपी विजय अग्रवाल और फॉरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि पहले उसका गला दबाया गया और फिर पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया। पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी हुई है। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्या की कड़ी तक पहुंचा जा सके।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर किनारे एक युवती का शव बरामद हुआ है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शिनाख्त और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से विवेचना कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें