फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: महादेव डोंगरी जंगल में जमीन पर मिला युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी, मोबाइल बरामद; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 30 Jun 2025 09:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव जिले के महादेव डोंगरी जंगल में लापता युवक का शव फांसी पर और युवती का शव जमीन पर मिला। पुलिस हत्या व आत्महत्या के दृष्टिकोण से जांच कर रही है।
विज्ञापन
जंगल में मिला युवक और युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत महादेव डोंगरी पहाड़ी के जंगल में एक युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव फांसी पर लटका हुआ था, जबकि युवती का शव जमीन पर पड़ा मिला। दोनों डोंगरगांव थाना क्षेत्र के निवासी थे और कुछ दिनों से घर से लापता थे। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में शव कुछ दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। मौके से युवक का मोबाइल भी बरामद हुआ, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों ने 27 जून को डोंगरगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष और युवक की उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें