फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में मिला दो दोस्तों का शव, रात में कर तुम्हे थे न्यू ईयर पार्टी

Thu, 02 Jan 2025 04:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में रेलवे ट्रैक पर दो युवकों का कई टुकड़ों में कटा हुआ शव मिला है। बताया जा रहा कि दोनों दोस्त थे।
विज्ञापन
मृतकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा में रेलवे ट्रेक पर एक युवक और एक किशोर का कई टुकड़ों में शव मिला है। दोनों दोस्त थे। रेलवे ट्रैक के पास बाइक मिली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मृतकों की पहचान भानुप्रताप साहू उर्फ डाबला (22) निवासी कोसमंदा और अनुराग यादव (17) के रूप में हुई है, जो लछनपुर केराझरिया के रहने वाले थे।

 

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि बुधवार की रात करीबन 11.30 बजे की घटना है। गुरुवार को सुबह पुलिस सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची, जहां दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। शव के कई टुकड़े में बटा हुआ था। वहीं, कुछ दूरी तक ट्रेन से शव को घसीटने के निशान भी हैं। दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

 

दोनों ने आत्महत्या किस वजह से की है, यह अभी जांच का विषय है। परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि भानुप्रताप नशे का आदी था। कल रात को न्यू ईयर पार्टी कर रहे थे। इसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें