पुलिस लाइन के आरक्षक कुलदीप मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
रायपुर की पुलिस कॉलोनी में पदस्थ एक आरक्षक की मौत से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। जहर सेवन की हालत में अस्पताल पहुंचाए गए आरक्षक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
राजधानी के अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी में रहने वाले पुलिस लाइन के आरक्षक कुलदीप मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कुलदीप मिश्रा पुलिस लाइन रायपुर में पदस्थ थे और वर्तमान में डीसीपी के गनमैन के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया है। शुरुआती जांच में जहर सेवन की पुष्टि हुई है, लेकिन यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस मृतक के परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।