फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा दिन का पारा, तेज धूप के साथ गर्मी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Tue, 11 Mar 2025 10:26 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी का दौरा जारी है। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान बढ़ने से ठंड हवाओं का असर खत्म हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी का दौरा जारी है। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान बढ़ने से ठंड हवाओं का असर खत्म हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। आज मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते दिनों मौसम शुष्क रहा। आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। आगामी तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री अंबिकापुर में रहा। राजधानी रायपुर में 11 मार्च को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 22°C तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें